🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधबिंदुखत्ता में दिनदहाड़े लाखों की चोरी,...

बिंदुखत्ता में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, मर्चेंट नेवी कर्मी के घर से 16 लाख के जेवर और नगदी उड़ाई

P
By Pahadnews24
May 19, 2026 • 1 min read
बिंदुखत्ता में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, मर्चेंट नेवी कर्मी के घर से 16 लाख के जेवर और नगदी उड़ाई
बिंदुखत्ता में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, मर्चेंट नेवी कर्मी के घर से 16 लाख के जेवर और नगदी उड़ाई (Photo: Pahad News)

लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने मर्चेंट नेवी में तैनात जवान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के ग्राम चित्रकूट तिवारीनगर निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में सेवारत हैं। घटना के समय उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दोनों बच्चों के साथ स्कूटी से घोड़ानाला स्थित सास-ससुर के घर गई हुई थीं। शाम करीब चार बजे जब वह वापस घर लौटीं तो घर का नजारा देखकर सन्न रह गईं।


 

घर के दरवाजों के कुंडे टूटे हुए थे और अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे करीब 12 तोला सोने के जेवरात और 30 हजार रुपये की नगदी गायब थी। चोरी हुए जेवरों में मंगलसूत्र, चैन, अंगूठी, कर्णफूल, मांग टीका और पौची समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत 16 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।


 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से घटनास्थल की जांच कराई गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की चार टीमें लगाई गई हैं। संदिग्धों की तलाश के साथ क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है।


 

अपराध UTTARAKHAND