🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जि...

उत्तराखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार जाने की चेतावनी

P
By Pahadnews24
May 19, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार जाने की चेतावनी
उत्तराखंड में बढ़ेगा गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 40 डिग्री पार जाने की चेतावनी (Photo: Pahad News)

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी दिनों में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है।


 

स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


 

पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत और निचले चमोली क्षेत्रों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।


 

20 मई को भी हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। देहरादून, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में भी तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


 

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 मई को भी हालात लगभग इसी तरह बने रहेंगे। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में लू जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, जबकि कई अन्य जिलों में भी तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी।


 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिला प्रशासन को आमजन को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।


 

स्वास्थ्य विभाग को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही पेयजल और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा निर्माण स्थलों और बाहरी कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND