🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में भाष्कर जोशी...

अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में भाष्कर जोशी की एक वोट से जीत, उपाध्यक्ष पद पर किया कब्जा

P
By Pahadnews24
September 30, 2026 • 1 min read
अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में भाष्कर जोशी की एक वोट से जीत, उपाध्यक्ष पद पर किया कब्जा
अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव में भाष्कर जोशी की एक वोट से जीत, उपाध्यक्ष पद पर किया कब्जा (Photo: Pahad News)

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। भाष्कर जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित जोशी को महज एक वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

 

मतगणना में भाष्कर जोशी को 959 वोट मिले, जबकि सुमित जोशी (हेमंत जोशी के बेटे) को 958 वोट प्राप्त हुए। वहीं इसी पद पर सुमित जोशी नाम के एक अन्य प्रत्याशी को 51 वोट मिले।

 

चुनाव में प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न नहीं थे और मतदान नाम के आधार पर हुआ। एक ही नाम के दो प्रत्याशी होने के कारण मतदाताओं के सामने दोनों की पहचान को लेकर स्थिति बनी रही। इसे स्पष्ट करने के लिए दोनों सुमित जोशी के नाम के साथ उनके पिता का नाम दर्ज किया गया था।

 

दूसरे सुमित जोशी को मिले 51 वोटों के बीच, भाष्कर जोशी और सुमित जोशी के बीच जीत का अंतर महज एक वोट रहा। परिणाम सामने आने के बाद छात्रसंघ चुनाव में यह मुकाबला परिसर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND