🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › बलुवाकोट राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुन...

बलुवाकोट राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: दिया गुट का दबदबा, प्रमुख पदों पर छात्राओं की जीत

P
By Pahadnews24
September 30, 2026 • 1 min read
बलुवाकोट राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: दिया गुट का दबदबा, प्रमुख पदों पर छात्राओं की जीत
बलुवाकोट राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: दिया गुट का दबदबा, प्रमुख पदों पर छात्राओं की जीत (Photo: Pahad News)

बलुवाकोट (धारचूला)। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत अधिकांश प्रमुख पदों पर छात्राओं ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर दिया ने 195 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी खुशी को 88 मतों के अंतर से हराया। खुशी को 107 मत मिले।

 

उपाध्यक्ष पद पर मनीषा गोस्वामी ने 197 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि तनुजा भट्ट को 98 मत मिले। सचिव पद पर किरण 178 मतों के साथ विजयी रहीं। उन्होंने हिमांशु भट्ट को 60 मतों के अंतर से हराया, जिन्हें 118 मत प्राप्त हुए।

 

संयुक्त सचिव पद पर डिंपल धामी ने 190 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी रानू तितियाल को 102 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर सुष्मिता ने 182 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि प्रिया चलाल को 109 मत प्राप्त हुए।

 

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर हेमंत कुमार और उपाध्यक्ष छात्र पद पर नकुल सिंह सोनाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND