🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडभवाली के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्...

भवाली के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बच्चों समेत पांच की मौत

P
By Pahadnews24
May 21, 2026 • 1 min read
भवाली के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बच्चों समेत पांच की मौत
भवाली के पास दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बच्चों समेत पांच की मौत (Photo: Pahad News)

नैनीताल/भवाली। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। भवाली के पास सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी, बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।


 

जानकारी के अनुसार हादसा ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले दोपहर लगभग 2:15 बजे हुआ। दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा कार (UP-32 QU-1874) में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हादसे में मल्लीताल स्थित संजीवनी वस्त्र भंडार के स्व. बिशन सिंह कैड़ा के दामाद भूपाल सिंह चुफाल, उनकी पुत्री सीमा चुफाल, नाती वासु चुफाल, नातनी तथा चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान अनुज कुमार मिश्रा (34) पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर, लखनऊ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। काफी देर बाद आसपास के ग्रामीणों की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खाई से शवों एवं घायल को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।


 

खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


 

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND