🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडभीम आर्मी कार्यकर्ताओं का टिहरी कूच रोका...

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का टिहरी कूच रोका, हरिद्वार में पुलिस से नोकझोंक, हाईवे पर हंगामा

P
By Pahadnews24
June 30, 2026 • 1 min read
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का टिहरी कूच रोका, हरिद्वार में पुलिस से नोकझोंक, हाईवे पर हंगामा
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का टिहरी कूच रोका, हरिद्वार में पुलिस से नोकझोंक, हाईवे पर हंगामा (Photo: Pahad News)

हरिद्वार। टिहरी के बहुचर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को हरिद्वार में पुलिस ने रोक दिया। शंकराचार्य चौक पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती करते हुए बैरिकेडिंग की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में टिहरी जा रहे कार्यकर्ताओं को हरिद्वार में ही रोक दिया गया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर से विधायक उमेश कुमार को टिहरी कूच के दौरान हरिद्वार में रोका गया था। मंगलवार को भी भीम आर्मी के कार्यकर्ता टिहरी जाने पर अड़े रहे, हालांकि पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद अधिकांश कार्यकर्ता डामकोठी चले गए। पुलिस ने भीम आर्मी के प्रमुख नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी।

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है और परिवार भय के माहौल में रह रहा है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन द्वारा रोका जाना उचित नहीं है।

उधर, पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

बता दें कि टिहरी जिले के देवल गांव निवासी केतन लाल की जून माह में कथित तौर पर मारपीट के बाद मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला एक युवती से जुड़े विवाद से जुड़ा सामने आया है, जिसकी जांच जारी है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND