🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडकल हरिद्वार में होगा भुवन चंद्र खंडूड़ी...

कल हरिद्वार में होगा भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

P
By Pahadnews24
May 19, 2026 • 1 min read
कल हरिद्वार में होगा भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
कल हरिद्वार में होगा भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा (Photo: Pahad News)

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।


 

जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर मैक्स अस्पताल से उनके देहरादून स्थित वसंत विहार आवास ले जाया गया है। अंतिम दर्शन के बाद बुधवार को सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। इसके बाद हरिद्वार में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


 

बताया जा रहा है कि भुवन चंद्र खंडूड़ी लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और पिछले कई महीनों से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।


 

भुवन चंद्र खंडूड़ी को उत्तराखंड की राजनीति में सादगी, अनुशासन और ईमानदार छवि के लिए जाना जाता था। सेना से राजनीति तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा। उन्होंने भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद राजनीति में कदम रखा और जनता के बीच एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।


 

उत्तराखंड की जनता उन्हें केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि पहाड़ की आवाज मानती थी। उनके निधन को राज्य की राजनीति के एक महत्वपूर्ण अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर वर्ग के लोगों में शोक और संवेदनाएं देखने को मिल रही हैं।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND