🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में भाजपा ने नेताओं को सौंपी अ...

उत्तराखंड में भाजपा ने नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, सेवा संकल्प अभियान के लिए संयोजक-सहसंयोजक तय

P
By Pahadnews24
September 8, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड में भाजपा ने नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, सेवा संकल्प अभियान के लिए संयोजक-सहसंयोजक तय
उत्तराखंड में भाजपा ने नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, सेवा संकल्प अभियान के लिए संयोजक-सहसंयोजक तय (Photo: Pahad News)

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सेवा, समर्पण और जनसेवा के अवसर पर आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक और सह-संयोजकों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

 

अभियान के तहत भाजपा ने 11 प्रमुख कार्यक्रमों के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

 

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

  • आशीर्वाद का दीया: संयोजक—कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, सह-संयोजक—राकेश नैनवाल
  •  
  • 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत: संयोजक—कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सह-संयोजक—कुन्दन लटवाल
  •  
  • नमो सेवा गाथा: संयोजक—शोभाराम प्रजापति, सह-संयोजक—युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत
  •  
  • आंगन का उत्सव: संयोजक—कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सह-संयोजक—हिमानी वैष्णव
  •  
  • कहानी बदलाव की: संयोजक—प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, सह-संयोजक—प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा
  •  
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा: संयोजक—प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, सह-संयोजक—अमित चौधरी
  •  
  • सेवा ज्योति यात्रा: संयोजक—कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सह-संयोजक—युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैदोली
  •  
  • सेवा मेरा योगदान: संयोजक—कैबिनेट मंत्री खजान दास, सह-संयोजक—प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट
  •  
  • सेवा सेतु अभियान: संयोजक—कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सह-संयोजक—विनय रूहेला
  •  
  • रंगोली राष्ट्र: संयोजक—प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सह-संयोजक—महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोहरा
  •  
  • राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज: संयोजक—कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सह-संयोजक—भुवन जोशी

भाजपा के मुताबिक, “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की यात्रा को जनता के बीच ले जाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND