🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडNEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का क...

NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, रिया थापा को दी श्रद्धांजलि, बीजेपी पर साधा निशाना

P
By Pahadnews24
July 6, 2026 • 1 min read
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, रिया थापा को दी श्रद्धांजलि, बीजेपी पर साधा निशाना
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, रिया थापा को दी श्रद्धांजलि, बीजेपी पर साधा निशाना (Photo: Pahad News)

देहरादून: प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस ने देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत छात्रा रिया थापा के पूजा विहार स्थित आवास से कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।

 

कैंडल मार्च की शुरुआत रिया थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करने और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान रिया के परिजन, रिश्तेदार, स्थानीय नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा की असमय मृत्यु केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक, भ्रष्टाचार और सरकारी लापरवाही के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि वर्षों की मेहनत करने वाले छात्रों का व्यवस्था से भरोसा टूटता जा रहा है।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में मशाल जुलूस भी निकाला गया। इसमें छात्र-छात्राएं, युवा, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। 


ज्योति रौतेला ने कहा कि युवाओं ने इस आंदोलन के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल रिया थापा को न्याय दिलाने का नहीं, बल्कि पारदर्शी और जवाबदेह परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी है।

 

क्या है मामला?

गौरतलब है कि देहरादून की 23 वर्षीय रिया थापा ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। उनका शव घर में फंदे से लटका मिला था। रिया ने 12वीं में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। उनकी मौत के बाद परीक्षा प्रणाली और छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर व्यापक बहस छिड़ गई है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND