🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडकॉर्बेट के मैदावन गेट को खोलने की मांग त...

कॉर्बेट के मैदावन गेट को खोलने की मांग तेज, स्थानीय लोगों का सांकेतिक धरना यूकेडी नेता कुलदीप रावत ने दिया समर्थन, बोले — “भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों पहाड़ विरोधी”

P
By Pahadnews24
May 9, 2026 • 1 min read
कॉर्बेट के मैदावन गेट को खोलने की मांग तेज, स्थानीय लोगों का सांकेतिक धरना  यूकेडी नेता कुलदीप रावत ने दिया समर्थन, बोले — “भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों पहाड़ विरोधी”
कॉर्बेट के मैदावन गेट को खोलने की मांग तेज, स्थानीय लोगों का सांकेतिक धरना यूकेडी नेता कुलदीप रावत ने दिया समर्थन, बोले — “भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों पहाड़ विरोधी” (Photo: Pahad News)

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के मैदावन गेट को खोले जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और वन विभाग से जल्द गेट खोलने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार और पर्यटन के नए अवसर मिल सकते हैं।

धरना स्थल पर पहुंचे कुलदीप रावत ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि स्थानीय जनता की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। उन्होंने कहा कि मैदावन गेट केवल एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि क्षेत्र के कई परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।


 

कुलदीप रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की “नीति और नियत दोनों ही पहाड़ विरोधी” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ी क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी मूलभूत मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

धरना दे रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मैदावन गेट खुलने से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND