🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडदेहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा...

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा विरोध, दो ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

P
By Pahadnews24
July 22, 2026 • 1 min read
देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा विरोध, दो ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती
देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का बड़ा विरोध, दो ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती (Photo: Pahad News)

उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन मंगलवार को गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर दो नर्सिंग अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों अभ्यर्थियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इससे पहले भी अभ्यर्थियों ने देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर कई घंटों तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद शासन की ओर से उनकी मांगों पर समाधान निकालने के लिए आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है।

घटना के बाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी यमुना कॉलोनी पहुंचीं और आंदोलनकारी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। वहीं, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

 

इस घटना के बाद नर्सिंग भर्ती को लेकर चल रहा आंदोलन एक बार फिर चर्चा में आ गया है। फिलहाल दोनों अभ्यर्थियों का अस्पताल में उपचार जारी है और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND