🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडदेहरादून में बड़ा हादसा: पैनेसिया अस्पता...

देहरादून में बड़ा हादसा: पैनेसिया अस्पताल में एसी फटने से लगी आग, एक की मौत

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
देहरादून में बड़ा हादसा: पैनेसिया अस्पताल में एसी फटने से लगी आग, एक की मौत
देहरादून में बड़ा हादसा: पैनेसिया अस्पताल में एसी फटने से लगी आग, एक की मौत (Photo: Pahad News)

देहरादून स्थित पैनेसिया अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल के अंदर एसी फटने से भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ में चीख-पुकार मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत तीन अन्य लोग झुलस गए हैं। घायलों को उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के एसी यूनिट में धमाके के बाद फैली, जिससे धुआं पूरे परिसर में भर गया। एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कई मरीजों को बाहर निकाला गया।


 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND