🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधस्कूल देह व्यापार केस में नया खुलासा, मक...

स्कूल देह व्यापार केस में नया खुलासा, मकान मालिक को नोटिस; संचालकों को नहीं थी भनक?

P
By Pahadnews24
May 18, 2026 • 1 min read
स्कूल देह व्यापार केस में नया खुलासा, मकान मालिक को नोटिस; संचालकों को नहीं थी भनक?
स्कूल देह व्यापार केस में नया खुलासा, मकान मालिक को नोटिस; संचालकों को नहीं थी भनक? (Photo: Pahad News)

देहरादून। देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र स्थित किसान नगर में स्कूल की आड़ में चल रहे देह व्यापार मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में अब मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने मकान मालिक को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है, जबकि स्कूल के पीछे बने कमरों में देह व्यापार चलाने वाला किरायेदार अभी भी फरार बताया जा रहा है।


 

गौरतलब है कि 13 मई को भाजपा की महिला पार्षद और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने एक स्कूल परिसर में छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान पीछे बने दो कमरों में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने का खुलासा हुआ था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


 

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस मकान में स्कूल संचालित हो रहा था, वह तमिलनाडु निवासी एक व्यक्ति का है। मकान मालिक ने स्कूल संचालन के लिए एक दंपति को भवन किराए पर दिया था, जबकि पीछे बने दो कमरे कुलदीप कुमार नामक युवक को किराए पर दिए गए थे। पुलिस के अनुसार कुलदीप का सत्यापन तक नहीं कराया गया था।


 

थाना कैंट प्रभारी शंकर बिष्ट ने बताया कि स्कूल चलाने वाले दंपति और पीछे रहने वाले किरायेदार के बीच किसी प्रकार का संपर्क नहीं था। पूछताछ में दंपति ने बताया कि स्कूल समय के दौरान पीछे के कमरे अक्सर बंद रहते थे और उन्हें वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी नहीं थी।


 

पुलिस का कहना है कि सत्यापन अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं, लेकिन किसी कारणवश इस मकान का सत्यापन नहीं हो पाया। अब इस लापरवाही की भी जांच की जा रही है।


 

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान मालिक तमिलनाडु में रहता है और किराए पर कमरे देकर वापस चला जाता है। लोगों ने यह भी दावा किया कि स्कूल शुरू होने से पहले इसी मकान में रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जो बिना सत्यापन के रह रहे थे।


 

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि एक साल पहले दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और यदि मकान मालिक की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


 

अपराध UTTARAKHAND