🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधहोम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, ज...

होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित

P
By Pahadnews24
July 1, 2026 • 1 min read
होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित
होम-स्टे योजना में भ्रष्टाचार के आरोप, जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित (Photo: Pahad News)

देहरादून: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के एक चर्चित मामले में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर की गई है, जिनमें दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने के बदले कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए थे। परिषद ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बृजेन्द्र पाण्डेय के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

जांच के लिए परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे वायरल वीडियो, शिकायतों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना राज्य में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। ऐसे में योजना से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।


 

अपराध UTTARAKHAND