🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeअपराधहल्द्वानी में होटल मैनेजमेंट छात्र का शव...

हल्द्वानी में होटल मैनेजमेंट छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

P
By Pahadnews24
June 23, 2026 • 1 min read
हल्द्वानी में होटल मैनेजमेंट छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हल्द्वानी में होटल मैनेजमेंट छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका (Photo: Pahad News)

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाल (गोरापड़ाव) में रविवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सौरभ सिंह बजेठा के रूप में हुई है, जो आम्रपाली इंस्टीट्यूट में होटल मैनेजमेंट का छात्र था।


 

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 12:20 बजे सौरभ के एक मित्र ने उसके परिजनों को फोन कर बताया कि सौरभ का ट्रेन से दुर्घटना हो गई है और उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव रेलवे पटरी के बीचों-बीच पड़ा मिला।


 

परिजनों का आरोप है कि सौरभ की मौत महज दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों पर हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, मृतक के चेहरे और कमर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।


 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


 

इधर, सौरभ की मौत की खबर मिलते ही आम्रपाली इंस्टीट्यूट के कई छात्र मोर्चरी पहुंच गए। वहीं, जिन दो युवकों पर परिजनों ने शक जताया है, उनके मौके और मोर्चरी में नहीं पहुंचने से संदेह और गहरा गया है।


 

बताया जा रहा है कि सौरभ के पिता थान सिंह पूर्व सैनिक थे, जिनका कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।


 

अपराध UTTARAKHAND