काशीपुर छात्रसंघ चुनाव में गुरजिंदर-अभय ने दर्ज की जीत, महापौर दीपक बाली ने दी बधाई
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में गुरजिंदर सिंह अध्यक्ष और अभय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
अध्यक्ष पद पर री-काउंटिंग के बाद गुरजिंदर सिंह ने 996 मत प्राप्त किए और कुलदीप सिंह को 11 मतों के अंतर से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभय प्रताप सिंह ने 1011 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
जीत के बाद काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली ने एबीवीपी से जुड़े दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चुनाव परिणाम के बाद एबीवीपी समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन की ओर से परिणाम को छात्रशक्ति के विश्वास से जोड़कर देखा गया है।