🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडरामनगर के खताड़ी में फायरिंग से दहशत, जु...

रामनगर के खताड़ी में फायरिंग से दहशत, जुआ खेलने से रोकना युवक को पड़ा भारी

P
By Pahadnews24
June 28, 2026 • 1 min read
रामनगर के खताड़ी में फायरिंग से दहशत, जुआ खेलने से रोकना युवक को पड़ा भारी
रामनगर के खताड़ी में फायरिंग से दहशत, जुआ खेलने से रोकना युवक को पड़ा भारी (Photo: Pahad News)

रामनगर: रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में जुआ खेलने से रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। खताड़ी निवासी मोहम्मद फैसल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि देर रात मोती मस्जिद के पास स्थित मैदान में कुछ युवकों को जुआ खेलने और अभद्रता करने से रोकने पर पहले उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसे चोटें आईं और उसकी चांदी की चेन टूट गई। इसके बाद आरोपित युवक ने अपने साथियों को बुलाया, जिन्होंने कोटद्वार रोड की ओर कथित रूप से दो राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जुआ खेलने और अभद्रता की शिकायतें होती रही हैं तथा घटना के कई प्रत्यक्षदर्शी भी मौजूद हैं। वहीं, रामनगर पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND