🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडलालकुआं में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस...

लालकुआं में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप

P
By Pahadnews24
August 28, 2026 • 1 min read
लालकुआं में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
लालकुआं में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप (Photo: Pahad News)

लालकुआं: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में लालकुआं पुलिस ने दीपक भारती निवासी गोला गेट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपक भारती ने अपनी फेसबुक आईडी से हिंदू समाज के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की थी। पोस्ट हटाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा कहे जाने के बाद आरोपी ने उसके विरुद्ध भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की, जिसे बाद में हटा दिया गया। इस मामले को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से थाना लालकुआं में शिकायत एवं ज्ञापन दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, दीपक भारती द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर विवादित और आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 27 अगस्त 2026 को उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी और कांस्टेबल कुबेर राणा की टीम ने की। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में वैमनस्य, अशांति या तनाव पैदा करने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND