दीवालीखाल के बकरिया बैंड पर भारी मलबा गिरा, NH-109 पूरी तरह बाधित
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-गैरसैंण राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-109) पर दीवालीखाल के पास प्रसिद्ध बकरिया बैंड में पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबा आने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने की सूचना है। मार्ग बाधित होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यात्रियों में भी चिंता बनी हुई है।
सड़क बंद होने की सूचना के बाद संबंधित विभाग द्वारा मलबा हटाने और मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने की कार्रवाई की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि मार्ग खुलने तक सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम न लें।