🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडकर्णप्रयाग विवाद के बाद हरिद्वार पहुंचे...

कर्णप्रयाग विवाद के बाद हरिद्वार पहुंचे निहंग सिख, निष्पक्ष जांच की मांग

P
By Pahadnews24
June 22, 2026 • 1 min read
कर्णप्रयाग विवाद के बाद हरिद्वार पहुंचे निहंग सिख, निष्पक्ष जांच की मांग
कर्णप्रयाग विवाद के बाद हरिद्वार पहुंचे निहंग सिख, निष्पक्ष जांच की मांग (Photo: Pahad News)

हरिद्वार/कर्णप्रयाग: उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर हुए विवाद और उसके बाद हुई मारपीट की घटना अब राज्य से बाहर भी चर्चा का विषय बन गई है। मामले में गिरफ्तार किए गए निहंग सिखों के समर्थन में पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में निहंग सिख और सिख प्रतिनिधि हरिद्वार पहुंचे हैं।


 

निहंग सिख संगठनों का आरोप है कि कर्णप्रयाग में हुई घटना में दोनों पक्ष शामिल थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल निहंग सिखों को निशाना बनाया। प्रतिनिधियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए निहंग सिख को बिना पगड़ी के अदालत में पेश किया गया तथा उसके साथ मारपीट की गई, जिससे सिख समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।


 

सिख संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की समीक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं, इस प्रकरण को लेकर पंजाब में भी नाराजगी और आक्रोश की खबरें सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, जबकि मामले पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND