🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडमुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उ...

मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मियों पर हमला; दो गंभीर घायल

P
By Pahadnews24
August 27, 2026 • 1 min read
मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मियों पर हमला; दो गंभीर घायल
मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मियों पर हमला; दो गंभीर घायल (Photo: Pahad News)

पौड़ी। विकासखंड पौड़ी के मासों तल्ला क्षेत्र में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार शिकार की तलाश में ग्रामीण अर्जुन सिंह रावत के मुर्गी बाड़े में घुस गया। बाड़े में घुसने के बाद गुलदार ने कई मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया। गुलदार की मौजूदगी की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही पौड़ी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान गुलदार ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें दो वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए पौड़ी अस्पताल भेजा गया है।

करीब 60 मुर्गियों को बनाया शिकार

मुर्गी बाड़े के स्वामी अर्जुन सिंह रावत के मुताबिक, गुलदार ने करीब 60 मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी गुलदार की सक्रियता रही है। करीब चार महीने पहले भी इसी क्षेत्र में गुलदार के हमले की घटना सामने आई थी। अब दोबारा गुलदार के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

ग्रामीणों की भीड़ से रेस्क्यू में परेशानी

वन विभाग के मुताबिक, मौके पर ग्रामीणों की लगातार आवाजाही और भीड़ के कारण गुलदार असहज दिखाई दे रहा था। ऐसे में रेस्क्यू टीम को बेहद सावधानी के साथ कार्रवाई करनी पड़ रही है। गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं और अतिरिक्त टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है।

 

पौड़ी वन विभाग के रेंजर नक्षत्र शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि मुर्गी बाड़े के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अपनी गतिविधियां सीमित रखें, ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।

 

स्थानीय ग्रामीण शंकर नौटियाल और राकेश गौरशाली ने बताया कि गुलदार के बाड़े में घुसने से किसान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मियों के घायल होने से क्षेत्र में चिंता और बढ़ गई है। वन विभाग की टीम गुलदार को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND