🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडदिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिजनो...

दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिजनों से मिले राहुल गांधी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

P
By Pahadnews24
July 18, 2026 • 1 min read
दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिजनों से मिले राहुल गांधी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिजनों से मिले राहुल गांधी, हर संभव सहायता का दिया भरोसा (Photo: Pahad News)

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देहरादून पहुंचते ही सबसे पहले दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

बताया जा रहा है कि अमर मेहता गुरुवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर हुए एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

राहुल गांधी ने अमर मेहता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

 

इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस नेता मोहन काला, कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

कांग्रेस नेता मोहन काला ने बताया कि राहुल गांधी ने परिजनों से मुलाकात के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में उनका साथ नहीं छोड़ेगा। इसके बाद राहुल गांधी मसूरी रोड स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर बैठक की। इसके पश्चात उनका बन्नू स्कूल ग्राउंड में छात्रों के साथ पेपर लीक मामले पर संवाद का कार्यक्रम निर्धारित है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND