🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › रुद्रप्रयाग: सड़क के लिए ग्रामीणों ने उठ...

रुद्रप्रयाग: सड़क के लिए ग्रामीणों ने उठाई कुदाल, UKD नेता आशीष नेगी ने किया श्रमदान

P
By Pahadnews24
October 21, 2026 • 1 min read
रुद्रप्रयाग: सड़क के लिए ग्रामीणों ने उठाई कुदाल, UKD नेता आशीष नेगी ने किया श्रमदान
रुद्रप्रयाग: सड़क के लिए ग्रामीणों ने उठाई कुदाल, UKD नेता आशीष नेगी ने किया श्रमदान (Photo: Pahad News)

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य निर्माण के वर्षों बाद भी पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के चौण्डा–पालीगाड़ गाँव में सड़क की सुविधा नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं कुदाल उठाकर सड़क निर्माण की पहल की। ग्रामीणों के इस प्रयास में सहयोग देने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के नेता आशीष नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान किया।

यह पहल UKD के ‘हर गाँव सड़क अभियान’ के तहत की गई। इस दौरान आशीष नेगी ने पहाड़ों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी ग्रामीणों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए खुद कुदाल उठानी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक पहाड़ की जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क जनता का अधिकार है, सरकार का एहसान नहीं।

 

पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क की सुविधा का अभाव केवल आवागमन तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन परिस्थितियों, शिक्षा और ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में चौण्डा–पालीगाड़ गाँव के ग्रामीणों का स्वयं सड़क बनाने के लिए आगे आना क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता को उजागर करता है।

 

आशीष नेगी और उनकी टीम के श्रमदान को ग्रामीणों के संघर्ष में सहयोग के रूप में देखा जा रहा है। UKD का कहना है कि ‘हर गाँव सड़क अभियान’ का उद्देश्य उन गाँवों की समस्याओं को सामने लाना है, जो आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। यह पहल शासन-प्रशासन का ध्यान पर्वतीय क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं की ओर आकर्षित करने और ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND