🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeअपराध‘देह व्यापार करने से किया इनकार तो विधवा...

‘देह व्यापार करने से किया इनकार तो विधवा को बेरहमी से पीटा’, स्पा मालिक पर गंभीर आरोप

P
By Pahadnews24
May 15, 2026 • 1 min read
‘देह व्यापार करने से किया इनकार तो विधवा को बेरहमी से पीटा’, स्पा मालिक पर गंभीर आरोप
‘देह व्यापार करने से किया इनकार तो विधवा को बेरहमी से पीटा’, स्पा मालिक पर गंभीर आरोप (Photo: Pahad News)

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नौकरी का झांसा देकर एक विधवा महिला पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा इलाके में संचालित एक स्पा सेंटर के मालिक सुजीत कुमार यादव पर आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने के बहाने आजमगढ़ की 25 वर्षीय विधवा महिला को भदोही बुलाया। महिला का कहना है कि वह पिछले एक महीने से स्पा सेंटर में काम कर रही थी, इसी दौरान उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।


 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर भदोही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351, 352 और 115 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर नौकरी के नाम पर महिलाओं के शोषण और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


 

अपराध UTTARAKHAND