🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडउत्तराखंडियों को धमकी देने वाले जसदीप सि...

उत्तराखंडियों को धमकी देने वाले जसदीप सिंह नए विवाद में घिरे, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने का दावा

P
By Pahadnews24
June 29, 2026 • 1 min read
उत्तराखंडियों को धमकी देने वाले जसदीप सिंह नए विवाद में घिरे, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने का दावा
उत्तराखंडियों को धमकी देने वाले जसदीप सिंह नए विवाद में घिरे, आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने का दावा (Photo: Pahad News)

मोहाली/देहरादून: उत्तराखंड में निहंग और स्थानीय लोगों के विवाद के दौरान उत्तराखंडियों को कथित तौर पर धमकी देने को लेकर चर्चा में आए निहंग जसदीप सिंह अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। पंजाब लौटने के बाद पहले मोहाली में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान उन पर कथित हमला करने की कोशिश हुई, वहीं शाम को सोशल मीडिया पर उनकी बताई जा रही आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने का दावा किया गया। निहंग विक्की थॉमस सिंह ने जसदीप पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे ककार त्यागने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया कि वायरल तस्वीरों में दिखाई देने वाला व्यक्ति जसदीप सिंह है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो कॉल पर हुई बातचीत में जसदीप सिंह ने तस्वीरें अपनी होने और नशे की हालत में गलती होने की बात स्वीकार की। हालांकि, इन दावों और कथित तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इसी बीच, रविवार को मोहाली के सोहाना गुरुद्वारे में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर जसदीप सिंह पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND