🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › निष्कासन के बाद विपिन फरस्वाण का पलटवार,...

निष्कासन के बाद विपिन फरस्वाण का पलटवार, बोले- “मैं NSUI का था, NSUI का हूँ और NSUI का ही रहूँगा”

P
By Pahadnews24
October 3, 2026 • 1 min read
निष्कासन के बाद विपिन फरस्वाण का पलटवार, बोले- “मैं NSUI का था, NSUI का हूँ और NSUI का ही रहूँगा”
निष्कासन के बाद विपिन फरस्वाण का पलटवार, बोले- “मैं NSUI का था, NSUI का हूँ और NSUI का ही रहूँगा” (Photo: Pahad News)

NSUI की ओर से निष्कासन की कार्रवाई के बाद चमोली जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विपिन फरस्वाण ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खुद को NSUI का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि चमोली जिले में छात्र संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने तन, मन और धन से योगदान दिया है। फरस्वाण ने महासंघ चुनाव में NSUI प्रत्याशी की जीत को संगठन के साथियों के विश्वास और संघर्ष का सम्मान बताते हुए निष्कासन के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों के दबाव में यह निर्णय लिया गया, उन्होंने स्वयं कितनी बार महासंघ का चुनाव लड़ा और जीता है तथा संगठन के लिए उनका संघर्ष क्या रहा है। फरस्वाण ने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा और संगठन के प्रति निष्ठा नहीं बदलेगी। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा—“मैं NSUI का था, NSUI का हूँ और NSUI का ही रहूँगा। संघर्ष जारी रहेगा, आवाज बुलंद रहेगी।”


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND