🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडयूकेडी और उत्तराखंड समाज का जंतर-मंतर पर...

यूकेडी और उत्तराखंड समाज का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन, केशर नेगी को न्याय दिलाने के लिए बुलंद हुई आवाज़

P
By Pahadnews24
June 14, 2026 • 1 min read
यूकेडी और उत्तराखंड समाज का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन, केशर नेगी को न्याय दिलाने के लिए बुलंद हुई आवाज़
यूकेडी और उत्तराखंड समाज का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन, केशर नेगी को न्याय दिलाने के लिए बुलंद हुई आवाज़ (Photo: Pahad News)

नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में निर्दोष शेफ केशर सिंह नेगी  को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड लोकमंच के आह्वान पर रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सैकड़ों उत्तराखंडी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य लोग एकत्रित हुए और एक स्वर में न्याय की मांग उठाई।


 

धरने को संबोधित करते हुए यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि उत्तराखंड का समाज अन्याय के खिलाफ हमेशा खड़ा रहा है और केशर नेगी को न्याय दिलाने के लिए युवा शक्ति अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी। वहीं यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ का नहीं बल्कि न्याय और जनभावनाओं का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठ सकता।

 

यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्ष संतोष भंडारी ने कहा कि जब तक निर्दोष व्यक्ति को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक महिलाएं भी इस संघर्ष में पूरी मजबूती से साथ खड़ी रहेंगी। केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति न्याय की इस लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री रोहित डंडरियाल ने कहा कि न्याय के प्रश्न पर समाज किसी दल, संगठन या विचारधारा से ऊपर उठकर एकजुट हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब अन्याय के विरुद्ध मुखर है और केशर नेगी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।


 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश भट्ट ,यूकेडी युवा प्रकोष्ठ के आईटी हेड दिव्यांशु मढवाल, विनोद रावत, प्रताप बसनाल, बिज्जू पदान सहित यूकेडी के अनेक छोटे-बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

वक्ताओं ने कहा कि आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर उत्तराखण्ड समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े लोगों ने एक मंच पर आकर न्याय की मांग उठाई। यह देखकर संतोष होता है कि न्याय के प्रश्न पर समाज किसी भी राजनीतिक या वैचारिक विभाजन से ऊपर उठकर एकजुट खड़ा है।


 

सभा में मौजूद लोगों ने न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य की जीत होगी और निर्दोष शेफ केशर सिंह नेगी को शीघ्र न्याय मिलेगा। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि इस कानूनी लड़ाई को आगे बढ़ाने और न्याय दिलाने के लिए समाज पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जंतर-मंतर से आज पूरे देश को यह संदेश गया है कि उत्तराखंड की जनता अन्याय के खिलाफ एकजुट है और न्याय की इस लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND