🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Home › उत्तराखंड › 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्...

24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी का मुद्दा उठाएंगे शिक्षक

P
By Pahadnews24
October 22, 2026 • 1 min read
24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी का मुद्दा उठाएंगे शिक्षक
24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन, पुरानी पेंशन और टीईटी का मुद्दा उठाएंगे शिक्षक (Photo: Pahad News)

काशीपुर। प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 24 अक्टूबर को देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर के शिक्षक मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से राहत और नई पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

 

संघ के अध्यक्ष जगत मंराल, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत और ब्लॉक मंत्री रामसिंह रावत ने बताया कि शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली और टीईटी की अनिवार्यता से संबंधित मांगें शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। संगठन के आह्वान पर 24 अक्टूबर को प्रदेशभर के शिक्षक देहरादून पहुंचकर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होंगे और अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND