🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रह...

उत्तराखंड: दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

P
By Pahadnews24
May 28, 2026 • 1 min read
उत्तराखंड: दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड: दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत (Photo: Pahad News)

अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा कॉलेज गेट के पास तीखे मोड़ पर हुआ, जहां स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।


 

मिली जानकारी के अनुसार नगर के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने दोस्त विजय कुमार के साथ बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टक्कर हो गई।


 

हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी चला रहे संदीप आर्या के सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे विजय कुमार के पैर और छाती में हल्की चोट आई। आसपास मौजूद लोगों और युवाओं ने दोनों घायलों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।


 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी तेज रफ्तार में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ, जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी।


 

सीओ अल्मोड़ा Balwant Singh Rawat ने बताया कि दोनों युवक जन्मदिन पार्टी से लौट रहे थे। स्कूटी ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND