🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडआशीष–कुलदीप की जोड़ी क्या मचाएगी कमाल? प...

आशीष–कुलदीप की जोड़ी क्या मचाएगी कमाल? प्रवासियों को एकजुट करने का दोनों ने लिया बड़ा संकल्प, मेरठ सम्मेलन पर टिकी निगाहें

P
By Pahadnews24
May 15, 2026 • 1 min read
आशीष–कुलदीप की जोड़ी क्या मचाएगी कमाल? प्रवासियों को एकजुट करने का दोनों ने लिया बड़ा संकल्प, मेरठ सम्मेलन पर टिकी निगाहें
आशीष–कुलदीप की जोड़ी क्या मचाएगी कमाल? प्रवासियों को एकजुट करने का दोनों ने लिया बड़ा संकल्प, मेरठ सम्मेलन पर टिकी निगाहें (Photo: Pahad News)

मेरठ में आयोजित होने जा रहे “उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन” में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 17 मई 2026, रविवार को शाम 5 बजे गढ़वाल भवन, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मार्ग, मेरठ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडियों के शामिल होने की संभावना है।


 

सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी उत्तराखंडियों को एक मंच पर जोड़ना और उत्तराखंड की संस्कृति, सामाजिक सरोकारों एवं वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करना बताया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रवासी समाज में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


 

गौरतलब है कि उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशिष नेगी भी 16 मई को मुंबई महाकौथिग में पहुंच रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आशिष नेगी और कुलदीप सिंह रावत की यह जोड़ी आने वाले समय में संगठन में क्या नया प्रभाव छोड़ती है और क्या कमाल दिखाती है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND