🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडयूकेडी के साथ रहेंगे आशीष नेगी, सोशल मीड...

यूकेडी के साथ रहेंगे आशीष नेगी, सोशल मीडिया पोस्ट कर साफ की मंशा

P
By Pahadnews24
August 29, 2026 • 1 min read
यूकेडी के साथ रहेंगे आशीष नेगी, सोशल मीडिया पोस्ट कर साफ की मंशा
यूकेडी के साथ रहेंगे आशीष नेगी, सोशल मीडिया पोस्ट कर साफ की मंशा (Photo: Pahad News)

देहरादून/कर्णप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) में पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी के निष्कासन के बाद उपजे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। आशीष नेगी ने पोस्ट के माध्यम से यूकेडी के साथ अपनी प्रतिबद्धता कायम रहने का संकेत दिया है।

 

दरअसल, शुक्रवार सुबह यूकेडी के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी के निष्कासन की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा नजर आशीष नेगी के अगले कदम पर थी। ऐसे में आशीष नेगी की सोशल मीडिया पोस्ट को उनकी राजनीतिक मंशा के स्पष्ट संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

आशीष नेगी यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं और बीते समय में पार्टी की युवा राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। 


उनकी पोस्ट के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कई समर्थकों ने उनके साथ खड़े रहने और आगामी राजनीतिक संघर्ष में सहयोग देने की बात कही है।

 

हालांकि, आशुतोष नेगी के निष्कासन के बाद यूकेडी के भीतर पैदा हुई परिस्थितियों को लेकर राजनीतिक बहस अभी थमी नहीं है। आने वाले दिनों में आशीष नेगी की भूमिका और पार्टी के भीतर इस घटनाक्रम का असर उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में कितना दिखाई देता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND