🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडचंपावत प्रकरण को लेकर यूकेडी युवा प्रकोष...

चंपावत प्रकरण को लेकर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ काशीपुर ने सौंपा ज्ञापन

P
By Pahadnews24
May 8, 2026 • 1 min read
चंपावत प्रकरण को लेकर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ काशीपुर ने सौंपा ज्ञापन
चंपावत प्रकरण को लेकर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ काशीपुर ने सौंपा ज्ञापन (Photo: Pahad News)

काशीपुर।

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ काशीपुर की ओर से चंपावत में नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। इस संबंध में युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी काशीपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।


 

ज्ञापन में कहा गया है कि चंपावत में कक्षा 10 की छात्रा के साथ हुई कथित घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले में राजनीतिक संरक्षण की चर्चाओं से जनता के बीच आक्रोश और अविश्वास का माहौल बना है।

 

युवा प्रकोष्ठ ने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा गया कि यदि किसी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए।


 

ज्ञापन में प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा गया है। संगठन ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की भी मांग की।


 

युवा प्रकोष्ठ काशीपुर के जिला अध्यक्ष प्रदीप मैंदोलिया ने कहा कि पुलिस ने भले ही मामले को साजिश बताया हो, लेकिन अब भी कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब सामने आना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि जनता निष्पक्ष जांच और पूरे प्रकरण की पारदर्शी सच्चाई जानना चाहती है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND