🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडखटीमा में खेत में उतरे सीएम धामी, टिलर च...

खटीमा में खेत में उतरे सीएम धामी, टिलर चलाकर की जुताई, गोबर की खाद डालकर दिया जैविक खेती का संदेश

P
By Pahadnews24
June 16, 2026 • 1 min read
खटीमा में खेत में उतरे सीएम धामी, टिलर चलाकर की जुताई, गोबर की खाद डालकर दिया जैविक खेती का संदेश
खटीमा में खेत में उतरे सीएम धामी, टिलर चलाकर की जुताई, गोबर की खाद डालकर दिया जैविक खेती का संदेश (Photo: Pahad News)

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में किसान की भूमिका में नजर आए। उन्होंने स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की और गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती बिशना देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं।


 

मुख्यमंत्री ने खेत में श्रम करते हुए किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक समृद्ध और टिकाऊ बनाया जा सकता है।


 

उन्होंने कहा कि गोबर की खाद जैसी प्राकृतिक पद्धतियां भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान कृषि, ग्रामीण संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी हुई है। राज्य सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी, प्राकृतिक कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को खेती और ग्रामीण विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND