🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeअपराधदेहरादून के बैरागीवाला में हिंसक झड़प पर...

देहरादून के बैरागीवाला में हिंसक झड़प पर सीएम धामी सख्त, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

P
By Pahadnews24
June 14, 2026 • 1 min read
देहरादून के बैरागीवाला में हिंसक झड़प पर सीएम धामी सख्त, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
देहरादून के बैरागीवाला में हिंसक झड़प पर सीएम धामी सख्त, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा (Photo: Pahad News)

देहरादून के सहसपुर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कानून को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसा दंड दिया जाएगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचेगा।


 

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। रविवार सुबह कुछ लोगों द्वारा हमलावरों के घरों के आसपास आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


 

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत पानी को लेकर हुए झगड़े से हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष ने देर रात तक थाने में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है।


 

मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक Munna Singh Chauhan ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है और प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।


 

अपराध UTTARAKHAND