🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडसंजय सिलस्वाल और राहुल रावत की मुहिम लाई...

संजय सिलस्वाल और राहुल रावत की मुहिम लाई रंग, गरुड़चट्टी ठेके से अतिक्रमण हटना शुरू

P
By Pahadnews24
June 16, 2026 • 1 min read
संजय सिलस्वाल और राहुल रावत की मुहिम लाई रंग, गरुड़चट्टी ठेके से अतिक्रमण हटना शुरू
संजय सिलस्वाल और राहुल रावत की मुहिम लाई रंग, गरुड़चट्टी ठेके से अतिक्रमण हटना शुरू (Photo: Pahad News)

यमकेश्वर। गरुड़चट्टी स्थित शराब के ठेके के बाहर कथित अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने इसे अपनी मुहिम की सफलता बताया है।


 

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से उक्रांद नेता संजय सिलस्वाल और राहुल रावत अपने समर्थकों के साथ ठेके के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। उनका दावा था कि संबंधित ठेका पुलिस विभाग की भूमि पर संचालित हो रहा है और उसके आसपास अतिक्रमण किया गया है। इसी मांग को लेकर वे लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।


 

अब ठेके के मालिक द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद उक्रांद नेताओं ने इसे जनदबाव और संघर्ष का परिणाम बताया है। हालांकि उनका आरोप है कि प्रशासन अब भी मामले में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय उदासीन बना हुआ है।


 

उक्रांद नेताओं का कहना है कि मामले को लेकर पत्राचार शुरू कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कराने के लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनहित के मुद्दों पर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


 

उक्रांद ने स्थानीय जनता से भी अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इससे किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND