🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडरुड़की में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14...

रुड़की में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14,900 किलो तारपीन तेल और 17,252 किलो बिरोजा बरामद

P
By Pahadnews24
August 9, 2026 • 1 min read
रुड़की में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14,900 किलो तारपीन तेल और 17,252 किलो बिरोजा बरामद
रुड़की में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14,900 किलो तारपीन तेल और 17,252 किलो बिरोजा बरामद (Photo: Pahad News)

रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित रुहालकी दयालपुर गांव की एक फैक्ट्री में वन विभाग देहरादून की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में तारपीन का तेल और बिरोजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में करीब 14,900 किलोग्राम तैयार तारपीन का तेल और 17,252 किलोग्राम बिरोजा मिला। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में चीड़ की लकड़ी से निकलने वाले लीसे से तारपीन का तेल और बिरोजा तैयार किया जा रहा था।

 

वन विभाग की टीम जब फैक्ट्री पहुंची तो मौके पर न तो कंपनी का स्वामी मौजूद था और न ही मैनेजर। टीम को वहां चार कर्मचारी मिले। अधिकारियों ने फैक्ट्री में मौजूद स्टॉक और उत्पादन से संबंधित दस्तावेज व लेखा-जोखा मांगा, लेकिन कर्मचारी संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद वन विभाग ने मौके पर मौजूद तैयार माल को सील कर दिया।

 

उप प्रभागीय वन अधिकारी उदय गौड़ के अनुसार, बरामद माल का मौके पर कोई संतोषजनक लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं था। अब विभाग यह जांच करेगा कि फैक्ट्री में चीड़ का लीसा किस डिपो से लाया जा रहा था, कितनी मात्रा में कच्चा माल फैक्ट्री पहुंचा और उससे कितना उत्पादन किया गया। विभागीय जांच में यदि निर्धारित मात्रा से अधिक या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो कंपनी स्वामी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई के बाद फैक्ट्री के संचालन और स्टॉक को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। वन विभाग अब यह भी जांच करेगा कि फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी, उसके पास आवश्यक वैध अनुमति और लाइसेंस हैं या नहीं तथा उत्पादन और स्टॉक का रिकॉर्ड मौके पर उपलब्ध क्यों नहीं था। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND