🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडहल्द्वानी में आज बंद रहेंगे 800 से ज्याद...

हल्द्वानी में आज बंद रहेंगे 800 से ज्यादा मेडिकल स्टोर, मरीजों को होगी परेशानी

P
By Pahadnews24
May 20, 2026 • 1 min read
हल्द्वानी में आज बंद रहेंगे 800 से ज्यादा मेडिकल स्टोर, मरीजों को होगी परेशानी
हल्द्वानी में आज बंद रहेंगे 800 से ज्यादा मेडिकल स्टोर, मरीजों को होगी परेशानी (Photo: Pahad News)

हल्द्वानी: ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में आज हल्द्वानी समेत पूरे नैनीताल जिले के मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। दवा कारोबारियों के इस प्रदेशव्यापी और देशव्यापी आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हल्द्वानी का भी समर्थन मिला है। ऐसे में आज आम लोगों और मरीजों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


 

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर यह बंद किया जा रहा है। उनका कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है और बिना निगरानी दवाओं की बिक्री से दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ रहा है।


 

एसोसिएशन के मुताबिक, आज हल्द्वानी में करीब 800 और पूरे नैनीताल जिले में लगभग 1400 मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। हालांकि गंभीर मरीजों की सुविधा को देखते हुए बड़े अस्पतालों के भीतर संचालित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे, जहां से जरूरी और जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बंद की सूचना पहले ही प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से दे दी गई थी।


 

वहीं, दवा कारोबारियों के एक वर्ग ने इस बंद का विरोध भी किया है। बाबा मेडिकोज के डॉ. बसंत और लक्ष्मी मेडिकोज के बसंत पाठक का कहना है कि व्यापारियों की मांगें सरकार तक पहले ही पहुंचाई जा चुकी हैं, ऐसे में बंद की जरूरत नहीं थी। इसके बावजूद शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर आज बंद नजर आए।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND