🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार...

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अस्पताल सील; कई संस्थानों पर विभागीय जांच शुरू

P
By Pahadnews24
June 3, 2026 • 1 min read
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अस्पताल सील; कई संस्थानों पर विभागीय जांच शुरू
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अस्पताल सील; कई संस्थानों पर विभागीय जांच शुरू (Photo: Pahad News)

हरिद्वार। जिले में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान विभिन्न निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की गई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं तीन अन्य संस्थानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में गठित टीम ने हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों और क्लीनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दस्तावेजों, पंजीकरण, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा निर्धारित मानकों का परीक्षण किया गया।


 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निरीक्षण में कई संस्थानों में नियमों का उल्लंघन और आवश्यक मानकों की कमी पाई गई। इसके बाद श्री राम क्लिनिक (ज्वालापुर), आस्था मेडिकल एंड क्लिनिक (कनखल) तथा गैलेक्सी हॉस्पिटल (धनपुरा) को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं वेलफेयर हॉस्पिटल, क्लासिक हॉस्पिटल और सेठी नर्सिंग होम में भी विभिन्न कमियां मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।


 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने बताया कि जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर संबंधित संस्थानों पर 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। साथ ही नियमानुसार अन्य कानूनी और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।


 

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बहादराबाद, भगवानपुर, रुड़की, लक्सर और मंगलौर क्षेत्रों में भी चिकित्सा अधिकारियों को सघन निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND