🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडरामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स...

रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार

P
By Pahadnews24
July 5, 2026 • 1 min read
रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार
रामनगर के रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार (Photo: Pahad News)

नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में कथित हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। साथ ही 10 महिलाओं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को मुक्त कराया गया है। मामले में रिसॉर्ट को सील कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस ने 4 जुलाई को संयुक्त छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि रिसॉर्ट में अनैतिक देह व्यापार, शराब पार्टी, महिलाओं से अश्लील नृत्य कराने और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

 

जांच में पुलिस का कहना है कि मुख्य आयोजक ने लगभग 10 दिन पहले रिसॉर्ट बुक कर महिलाओं और तथाकथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराई थी। पुलिस के मुताबिक, रिसॉर्ट प्रबंधन ने आगंतुकों का रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया, जिससे साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब, नकली ₹10 मूल्य के नोटों की गड्डियां, मोबाइल फोन, लैपटॉप, म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामग्री बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार रिसॉर्ट जनरल मैनेजर की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि आरोप पुलिस के हैं और अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND