🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडकालाढूंगी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वा...

कालाढूंगी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वाहन चालक की मौत, परिवार में पसरा मातम

P
By Pahadnews24
September 14, 2026 • 1 min read
कालाढूंगी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वाहन चालक की मौत, परिवार में पसरा मातम
कालाढूंगी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वाहन चालक की मौत, परिवार में पसरा मातम (Photo: Pahad News)

कालाढूंगी: कालाढूंगी में रविवार रात हल्द्वानी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय पंकज की मौत हो गई। पंकज गुलजारपुर स्थित वन विकास निगम के लकड़ी डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम काम खत्म करने के बाद उन्होंने ट्रक डिपो में खड़ा किया और पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे। 


इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


हादसे की सूचना मिलते ही पंकज की पत्नी अस्पताल पहुंचीं, जहां पति की मौत की खबर सुनकर वह बदहवास हो गईं। परिजनों के मुताबिक पंकज पिछले तीन दिन से ट्रक के टूर पर थे और उनकी पत्नी लगातार उन्हें फोन कर रही थीं, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। पंकज के तीन बच्चे हैं। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND