🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडLUCC पीड़ित महिलाओं को CM से मिलने से रो...

LUCC पीड़ित महिलाओं को CM से मिलने से रोका, कार्यक्रम स्थल से पहले पुलिस ने रोक

P
By Pahadnews24
September 13, 2026 • 1 min read
LUCC पीड़ित महिलाओं को CM से मिलने से रोका, कार्यक्रम स्थल से पहले पुलिस ने रोक
LUCC पीड़ित महिलाओं को CM से मिलने से रोका, कार्यक्रम स्थल से पहले पुलिस ने रोक (Photo: Pahad News)

श्रीनगर। मुख्यमंत्री के ‘युवा से संवाद’ कार्यक्रम में अपनी समस्याएं रखने के लिए LUCC पीड़ित महिलाएं रविवार को चौरास पहुंचीं। सरस्वती देवी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पहले ही रोक दिया।
महिलाओं को आगे जाने से रोके जाने पर उनमें नाराजगी दिखाई दी। महिलाएं मुख्यमंत्री से मिलने की मांग करती रहीं, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं जाने दिया।


मुख्यमंत्री चौरास में आयोजित ‘युवा से संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करने पहुंचे थे। इसी दौरान LUCC पीड़ित महिलाओं के मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचने और उन्हें रोके जाने का मामला सामने आया। महिलाओं का कहना था कि वे अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहती थीं

उत्तराखंड UTTARAKHAND