🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडभीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूल...

भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला, टाइम नोट कर लें पेरेंट्स

P
By Pahadnews24
May 21, 2026 • 1 min read
भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला, टाइम नोट कर लें पेरेंट्स
भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला, टाइम नोट कर लें पेरेंट्स (Photo: Pahad News)

नैनीताल। उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के असर को देखते हुए नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से नई समयसारिणी लागू होगी।


 

आदेश में साफ किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को तेज गर्मी और हीटवेव से राहत मिल सके।


 

नई समयसारिणी के मुताबिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी, जबकि कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।


 

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को समय से विद्यालय भेजें और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND