🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeदेश / विदेशनेपाल में बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, हाई...

नेपाल में बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, हाई अलर्ट जारी; 320 भारतीय पर्यटक लापता

P
By Pahadnews24
August 28, 2026 • 1 min read
नेपाल में बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, हाई अलर्ट जारी; 320 भारतीय पर्यटक लापता
नेपाल में बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, हाई अलर्ट जारी; 320 भारतीय पर्यटक लापता (Photo: Pahad News)

काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान शुक्रवार को भी युद्धस्तर पर जारी है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आपदा में मृतकों की संख्या 558 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 1,400 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में नेपाल पुलिस, नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, कस्टम्स और इमिग्रेशन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 517 विदेशी नागरिक भी लापता हैं।

 

भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, दूसरी बाढ़ का खतरा

इस बीच नेपाल में बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। भोटेकोशी नदी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों ने शुक्रवार को नई चेतावनी जारी करते हुए लोगों और राहत-बचाव दलों को सतर्क रहने तथा खतरा महसूस होने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। रसुवा समेत मध्य नेपाल के कई हिस्से पहले ही भीषण बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां सड़क, पुल, बस्तियों और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान हुआ है।

 

बांध टूटने की खबर पर नेपाल सरकार ने किया इनकार

तिब्बत की ओर एक बांध के दोबारा टूटने की खबरों के बाद नेपाल पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया था। हालांकि, नेपाल सरकार ने किसी बांध के टूटने की सूचना से इनकार किया है। सरकार के मुताबिक, ग्लेशियर फटने के कारण कई स्थानों पर मिट्टीयुक्त पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है। चीन की ओर से भी बताया गया है कि भोटेकोशी क्षेत्र में जलप्रवाह बढ़ा है, लेकिन ऊपरी हिस्से में बनी झील का तटबंध नहीं टूटा है। अधिकारियों के अनुसार झील में पानी लगातार बढ़कर ओवरफ्लो हो रहा है, हालांकि फिलहाल बड़े पैमाने पर तत्काल बाढ़ का खतरा नहीं बताया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

320 भारतीय पर्यटक अब भी लापता

नेपाल की इस प्राकृतिक आपदा के बीच भारत के लिए भी चिंता बढ़ गई है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल में करीब 320 भारतीय पर्यटक अभी भी लापता हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिक काठमांडू से सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं चीन की ओर फंसे 96 भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग से सुरक्षित नेपाल पहुंचाया गया है। इसके अलावा भारतीय मूल के करीब 100 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है, जबकि चीन की ओर मौजूद करीब 400 भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए गए हैं।

 

जयशंकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर की भारतीयों से मुलाकात

नेपाल से लौटे 21 भारतीय नागरिकों की दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अगवानी की। उनसे मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा कि उनके अनुभवों के बारे में सुनकर वह भावुक हो गए। नेपाल में जारी राहत-बचाव अभियान के बीच भारत और नेपाल के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


 

देश / विदेश UTTARAKHAND