रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
रामनगर से दुखद खबर सामने आई है। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी आशा बिष्ट जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
परिवार और समर्थकों सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 10 बजे रामनगर के विश्राम घाट पूछड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।