🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडरामनगर-रानीखेत मार्ग पर खाई में गिरा डंप...

रामनगर-रानीखेत मार्ग पर खाई में गिरा डंपर, चालक की दर्दनाक मौत

P
By Pahadnews24
September 14, 2026 • 1 min read
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर खाई में गिरा डंपर, चालक की दर्दनाक मौत
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर खाई में गिरा डंपर, चालक की दर्दनाक मौत (Photo: Pahad News)

रामनगर: रामनगर-रानीखेत मार्ग पर रविवार सुबह कुमेरिया और सौराल के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने कटर की मदद से वाहन को काटकर शव बाहर निकाला। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाल स्थिति और लंबे समय से चली आ रही सड़क चौड़ीकरण व सुधारीकरण की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के कई हिस्से संकरे और जर्जर हैं, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसों का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने मार्ग के जल्द चौड़ीकरण और सुधारीकरण की मांग की है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND