🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं म...

ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर 5 पर्यटक घायल

P
By Pahadnews24
May 22, 2026 • 1 min read
ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर 5 पर्यटक घायल
ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर 5 पर्यटक घायल (Photo: Pahad News)

ऋषिकेश। वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में देर रात बड़ा हादसा हो गया। होटल की पांचवीं मंजिल से लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार फरीदाबाद के पांच पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।


 

जानकारी के अनुसार हादसा वीरभद्र रोड स्थित होटल टस्क में हुआ। पर्यटक रात के समय होटल की पांचवीं मंजिल पर भोजन करने गए थे। खाना खाने के बाद सभी लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से नीचे आ गिरी। हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही एम्स पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल पर्यटकों में शामिल वरुण कुमार और मनोज सूर्यवंशी ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। उन्होंने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ।


 

घायलों के मुताबिक, एक पर्यटक के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं, जबकि दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आई है। अन्य घायल पर्यटकों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


 

वहीं, देवेंद्र पंवार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND