🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग में अनोखा प्रेम प्रसंग: 20 व...

रुद्रप्रयाग में अनोखा प्रेम प्रसंग: 20 वर्षीय युवती नाबालिग प्रेमी के घर पहुंची, शादी की जिद पर अड़ी

P
By Pahadnews24
May 13, 2026 • 1 min read
रुद्रप्रयाग में अनोखा प्रेम प्रसंग: 20 वर्षीय युवती नाबालिग प्रेमी के घर पहुंची, शादी की जिद पर अड़ी
रुद्रप्रयाग में अनोखा प्रेम प्रसंग: 20 वर्षीय युवती नाबालिग प्रेमी के घर पहुंची, शादी की जिद पर अड़ी (Photo: Pahad News)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवती अपने 19 वर्षीय प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला बढ़ता देख लड़के के परिजनों ने घबराकर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया, जिसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।


 

जानकारी के अनुसार, टिहरी गढ़वाल निवासी युवती घर छोड़कर सीधे अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। युवती ने साफ कहा कि वह अब वापस नहीं जाएगी और अपने प्रेमी से ही विवाह करेगी। हालांकि युवक की उम्र 21 वर्ष से कम होने के कारण परिवार को कानूनी कार्रवाई का डर सताने लगा।


 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने दोनों की काउंसलिंग की। अधिकारियों ने युवती और युवक दोनों को बाल विवाह कानून और उसके कानूनी परिणामों की जानकारी दी।


 

इसके बाद युवती के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने भरोसा दिलाया कि घर लौटने पर युवती के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा। दोनों परिवारों की सहमति के बाद युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया।


 

गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग जिले में इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिन्हें प्रशासन की तत्परता से रुकवाया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने बदलते सामाजिक हालात और युवाओं के भावनात्मक फैसलों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND