🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeउत्तराखंडस्कूल बसों की जांच में बड़ी लापरवाही उजा...

स्कूल बसों की जांच में बड़ी लापरवाही उजागर, एक्सपायर दवाइयां मिलीं, एक बस में मेडिकल किट नहीं

P
By Pahadnews24
May 14, 2026 • 1 min read
स्कूल बसों की जांच में बड़ी लापरवाही उजागर, एक्सपायर दवाइयां मिलीं, एक बस में मेडिकल किट नहीं
स्कूल बसों की जांच में बड़ी लापरवाही उजागर, एक्सपायर दवाइयां मिलीं, एक बस में मेडिकल किट नहीं (Photo: Pahad News)

नैनीताल। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में संचालित स्कूल बसों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में भीमताल और भवाली क्षेत्र में छह स्कूल बसों की सघन जांच की गई, जिसमें दो बसों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।


 

जांच के दौरान सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए, लेकिन एक बस में मेडिकल किट मौजूद नहीं थी, जबकि दूसरी बस में रखी गई दवाइयां एक्सपायर मिलीं। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की।


 

यह जांच पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक महेश चन्द्रा द्वारा की गई। पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों में तय सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND