🚨 BREAKING NEWS
Advertisement
Advertise with us
Homeअपराधटिहरी में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद मे...

टिहरी में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में 18 वर्षीय युवक की मौत, अंतिम संस्कार में गमगीन माहौल

P
By Pahadnews24
June 10, 2026 • 1 min read
टिहरी में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में 18 वर्षीय युवक की मौत, अंतिम संस्कार में गमगीन माहौल
टिहरी में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में 18 वर्षीय युवक की मौत, अंतिम संस्कार में गमगीन माहौल (Photo: Pahad News)

टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय केतन लाल की कथित प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। आरोप है कि एक युवती के बुलाने पर केतन अपने साथी दिवाकर डिमरी के साथ उसके घर पहुंचा, जहां युवती के परिजनों ने दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान केतन लाल ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


 

इधर, केतन के अंतिम संस्कार के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। बेटे की चिता के सामने खड़े पिता अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनकी आंखें भी इस दर्दनाक घटना से नम हो गईं।


 

ग्रामीणों का कहना है कि केतन मिलनसार और मेहनती युवक था तथा उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 

अपराध UTTARAKHAND