🚨 BREAKING NEWS
Advertisement

🎯 Advertise Here!

Click to partner with us and reach our growing Uttarakhand audience.

Homeउत्तराखंडमनीला में उक्रांद की विशाल जनसभा, हजारों...

मनीला में उक्रांद की विशाल जनसभा, हजारों की संख्या में जुटी स्थानीय जनता

P
By Pahadnews24
September 14, 2026 • 1 min read
मनीला में उक्रांद की विशाल जनसभा, हजारों की संख्या में जुटी स्थानीय जनता
मनीला में उक्रांद की विशाल जनसभा, हजारों की संख्या में जुटी स्थानीय जनता (Photo: Pahad News)

मनीला। विधानसभा सल्ट के मनीला में कल, 13 सितंबर को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से विशाल जनसभा आयोजित की गई। उक्रांद के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य वीरेंद्र बंगारी के नेतृत्व में आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों, जनहित और संगठन को मजबूत करने को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

जनसभा को संबोधित करते हुए वीरेंद्र बंगारी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब अपने अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और क्षेत्रीय विकास के सवालों को लेकर जागरूक हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।

 

उक्रांद नेता प्रताप बसनाल ने पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है।


वहीं युवा उक्रांद के संगठनात्मक जिला अध्यक्ष ललित अधिकारी ने युवाओं को उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए रोजगार और पलायन रोकने के लिए ठोस नीतियों की जरूरत पर जोर दिया।

युवा उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव के लिए तैयार है और उक्रांद को एक मजबूत क्षेत्रीय विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा, संघर्ष और जनहित के मुद्दे ही उक्रांद की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचारधारा को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

 

जनसभा में हरिश रौतेला, गणेश अधिकारी, भुवन सत्यवाली, हरिश बिष्ट, विजय सिंह रावत, दीपक बुधानी, रमेश मेहता, शिव सिंह रावत, राकेश चौहान, दीपक भाकुनी समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, जनसभा में हजारों की संख्या में स्थानीय जनता की मौजूदगी रही।


 

उत्तराखंड UTTARAKHAND